फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दिल्ली से आई टीम ने यूनानी क्लीनिक का किया निरीक्षण

दिल्ली से आई टीम ने यूनानी क्लीनिक का किया निरीक्षण

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आई टीम ने यूनानी क्लीनिक का किया निरीक्षण
26एलकेएच 1
विज्ञापन


दिल्ली से आई टीम ने यूनानी क्लीनिक का किया निरीक्षण
डॉक्टरों से मरीजों के बारे में ली जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की ओर से जिला अस्पताल में जीवन शैली क्लीनिक (यूनानी अस्पताल) संचालित हैं। जिसका दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों के बारे में जानकारी ली और उसके बाद सीएचसी फूलबेहड, बिजुआ और पलिया के लिए रवाना हुई।

दिल्ली से आए आयुष विभाग के सीएमओ डॉ.एल स्वातीचरन, रिसर्च ऑफीसर डॉ.जमाल अख्तर, डिप्टी डायरेक्टर डॉ.मखबूल खान यूूनानी कॉलेज इरम लखनऊ के प्राचार्य डॉ. जियाउल हक के साथ बृहस्पतिवार को जिले पर आकर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से मुलाकत की। इसके बाद टीम जिला अस्पताल के यूनानी क्लीनिक पहुंची। आयुष सीएमओ ने डॉ.रिफाकत से मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए ओपीडी रजिस्टर चेक किया। स्टाफ को मरीजों के साथ सेवा भाव से पेश आने की नसीहत दी। आयुष सीएमओ डॉ.एल स्वातीचरन ने कहा कि ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर जीवन शैली क्लीनिक खोलने का उद्देश्य पूरा हो गया है। उन्होंने एक डॉक्टर को और तैनात किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय वर्मा, योग प्रशिक्षक नीलम सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed