फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी का आज से शुरू होगा सात दिवसीय ऑप्स अलर्ट अभ्यास

एसएसबी का आज से शुरू होगा सात दिवसीय ऑप्स अलर्ट अभ्यास

Wed, 09 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी का आज से शुरू होगा सात दिवसीय ऑप्स अलर्ट अभ्यास
लखीमपुर खीरी। 15 अगस्त को लेकर एसएसबी सर्तक हो गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की होने वाली अनहोनी से निपटने के लिए जवानों को प्रशिक्षित करने के लिए एसएसबी सात दिवसीय ऑप्स अलर्ट अभ्यास शुरू कर रही है जो 16 अगस्त तक चलेगा। मुख्यालय प्रभारी प्रचार अधिकारी चंदन तालुकदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सेक्टर मुख्यालय पर तृतीय वाहिनी व 59वीं वाहिनी नानपारा, 42वीं वाहिनी बहराइच व 62वीं वाहिनी भिनगा के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वृहस्पतिवार से शुरू हो रहे ऑप्स अलर्ट अभ्यास के बारे में प्रभारी उपमहानिरीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सीमा पर अलर्ट जारी रहेगा। उन्होने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले अभ्यास में जवानों को सीमा पर होने वाले अपराधों व तस्करी में कमी लाना, असामाजिक तत्वों से संबंधित सूचना एकत्र करना, जवानों की शारीरिक, मानसिक एवं भौतिक दक्षता को बढ़ाना और विपरीत स्थिति में किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला करने सहित देश की सुरक्षा व उन्नति में अपना योगदान देने के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीमा पर पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed