फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वित मंत्रालय के फैसले डीसीबी को मिली राहत...फ्लैग

वित मंत्रालय के फैसले डीसीबी को मिली राहत...फ्लैग

Thu, 22 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्रालय के फैसले डीसीबी को मिली राहत...फ्लैग

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वित्त मंत्रालय द्वारा नोट बदलने की अवधि 20 जुलाई तक तय किए जाने से जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को राहत मिली है। नोटबंदी के दौरान जिला सहकारी बैंक में जमा कराए गए 99.80 करोड़ (पुराने नोट)के बदलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसे अभी तक आरबीआई ने जमा नहीं किया है। अभी बैंक में जमा धनराशि पर खाताधारकों को बतौर ब्याज प्रतिमाह दिए जाने से करीब 23 लाख रुपये की चपत डीसीबी को लग रही थी।
बता दें कि नोटबंदी के दौरान जिला सहकारी बैंक में 10 से 14 नवंबर तक जमा हुए 500 और 1000 के नोटों को आरबीआई ने अभी तक जमा नहीं किया था। वित्त मंत्रालय ने 20 जून को आदेश जारी कर जिला सहकारी बैंकों के नोट बदलने के लिए 20 जुलाई 2017 तक समय सीमा निर्धारित कर दी है। बताते चलें कि गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर देश भर के जिला सहकारी बैंकों में पुराने नोट जमा करने पर रोक लगाए जाने के बाद कई बैंकों के रुपये बदले नहीं गए थे, जिसमें लखीमपुर की डीसीबी की 62 शाखाओं के जरिए जमा हुआ 99.80 करोड़ रुपये (500 और 1000 के नोट) डंप पड़ा था। जिले में डीसीबी की छह शाखाओं में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी, जिसकी आरबीआई और नाबार्ड की टीम जांच कर चुकी है। अब भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा हरी झंडी दिए जाने से अटकलों पर विराम लगा है। हालांकि डीसीबी के अधिकारियों में अभी शर्तों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि अभी आरबीआई ने डीसीबी को गाइड लाइन जारी नहीं की है। गाइड लाइन मिलने पर ही नोटों को जमा कराने वाले चेस्ट का एलाटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन
वित्त मंत्रालय के फैसले से राहत जरूर मिली है, जिससे डंप पड़ा पैसा जल्द जमा हो जाएगा। अभी आरबीआई की ओर से गाइड लाइन मिलने का इंतजार है, जिसकी शर्तों के मुताबिक चेस्ट में नोट जमा कराए जाएंगे। आरबीआई की टीम सभी खातों की जांच पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वर्धन पाठक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी/सचिव डीसीबी
==========================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed