{"_id":"5cd072a3bdec22078e0aaa46","slug":"51557164707-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदी में एक मतदानकर्मी को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदी में एक मतदानकर्मी को हटाया गया
विज्ञापन
मोहम्मदी। गुलरिया परवस्तनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान अधिकारी तृतीय प्रदीप कुमार एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का प्रचार कर रहा था। सूचना मिलते ही एसडीएम स्वाति शुक्ला ने उसे तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया और उसके स्थान पर मुकेश कुमार को नियुक्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उक्त मतदान कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मदी के बूथ संख्या 111 बरखेरा पर मतदान प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद ईवीएम मशीन खराब हो गई। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने तत्काल वहां मशीन पहुंचवाई। करीब 15-20 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। मोहम्मदी के मतदान संख्या 135 रामपुर मिश्र में 900 में 727 वोट पड़े, जो 80.77 फीसद रहा। उधर कस्बे के दलित बाहुल्य मतदान केंद्र शंकरपुर छावनी में 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।
नौ आदर्श मतदान केंद्र बने
मोहम्मदी। नगर में नौ आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए। जेपी इंटर कॉलेज, पीडी कॉलेज, शंकरपुर छावनी, बवौरी, नगर पालिका परिषद बाजार खुर्द आदि में शीतल पेयजल, महिलाओं के बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए टॉफी-बिस्कुट की व्यवस्था की गई थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और इंस्पेक्टर डीके सिंह ने सुबह मॉडल बूथों का निरीक्षण किया।