फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   निजी बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत

निजी बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत

Thu, 04 Apr 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
निजी बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत
महेवागंज। चौकी क्षेत्र में इंदिरा वन पार्क के पास बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार प्राइवेट मिनी बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें बुढनापुर निवासी 18 वर्षीय कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्राइवेट बस धौरहरा से सवारियां लेकर लखीमपुर जा रही थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढनापुर निवासी कुलदीप पुत्र हेमराज और सूरज (20 वर्ष) पुत्र पूरन लाल बुधवार सुबह आठ बजे गांव के ही प्रमोद पुत्र बहोरी लाल के साथ बाइक से खंभारखेड़ा की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। इस बीच शारदानगर मार्ग पर स्थित टेडुई मोड़ के पास धौरहरा से लखीमपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मिनी यात्री बस ने टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक समेत तीनों युवक बस के नीचे आ गए, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर काफी भीड़ लग गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर डायल 100 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जवान बेटे की मौत से कुलदीप के घर में कोहराम मचा है, तो वहीं घायलों के घर में भी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


10 मई को होनी थी कुलदीप की शादी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बुढनापुर निवासी कुलदीप की शादी तय थी। 10 मई को बारात जानी थी। शादी को लेकर घर में अभी से खुशी का माहौल था। मजदूरी पेशा हेमराज के चार पुत्रों में कुलदीप दूसरे नंबर का था। हेमराज ने बताया कि कुलदीप भी मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटा रहा था। वह अपनी शादी के लिए ज्यादा से ज्यादा रुपये जोड़ना चाहता था। शायद किसी को इसका अंदाजा भी न था कि वक्त से पहले कुलदीप उनका साथ छोड़ देगा। खुशियों की जगह घर में कोहराम और मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तहरीर नहीं मिली है। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस को कब्जे में लिया गया है।
- पारसनाथ यादव, चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed