फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गड्ढे में मिला ग्रामीण का शव

गड्ढे में मिला ग्रामीण का शव

Wed, 27 Feb 2019 12:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में मिला ग्रामीण का शव
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव में खेत की रखवाली करने गए एक व्यक्ति का शव ट्यूबवेल के निकट पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ है। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में गिरकर उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव झाऊपुर निवासी गोकरन प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र बालगोविंद (45) रात में रोजाना गांव के पश्चिम स्थित खेत पर फसल की रखवाली करने जाता था। जहां वह अपने ट्यूबवेल पर लगे पंपसेट से ईंट की पथाई करने वाले भट्ठा मजदूरों को पानी देता था। सोमवार की शाम बालगोविंद घर से खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे ईंट पाथने वाले मजदूरों ने उन्हें सूचना दी कि बालगोविंद का शव ट्यूबवेल के पास बने पानी भरे गड्ढे में पड़ा है। यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले शव घर उठा लाए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हुई है। परिवार वालों का कहना है कि बालगोविंद कभी-कभार शराब पीता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर अपराध ताहिर हुसैन ने भी गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शराब की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed