{"_id":"5b25591f4f1c1b634d8b6ebb","slug":"51529174303-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोलाइन 16एलकेएच 304
बकरी चराने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी। बकरी चराने गए कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेली निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मण उर्फ कुंदन की शनिवार को गांव के किनारे स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव भंगेली निवासी महदेई ने बताया कि उसके पति लक्ष्मण उर्फ कुंदन शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बकरी चराने गए थे। इस दौरान वह सरकारी नलकूप के पास स्थित तालाब के किनारे किसी काम से चले गए। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। वह तालाब में गिर गए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। तालाब के पास से गुजर रहे गांव के लोगों की नजर उनपर पड़ी तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से उनका शव बाहर निकाला। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।