{"_id":"5af990504f1c1beb408b5339","slug":"51526304848-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन बैंक के चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, अनंतिम मतदाता सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन बैंक के चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, अनंतिम मतदाता सूची जारी
Updated Mon, 14 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्लग-- अर्बन बैंक के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
अनंतिम मतदाता सूची जारी
सामान्य निकाय के गठन को होगा प्रतिनिधियों का चुनाव
भाजपा ने तय किया चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर चुनाव के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जिसके पहले चरण में सामान्य निकाय का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जाएगा, जिसके लिए सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। निवर्तमान चेयरमैन मनोज अग्रवाल समेत कई भाजपाई जोड़-तोड़ के सहारे अपनी दावेदारी पक्की करने में जुटे हैं, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने चेयरमैन पद के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित करने की बात कहकर लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
कुछ दिन पहले ही सहकारी समितियों के चुनाव बाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया, जिसमें भाजपा के पुराने चेहरों के बजाय पिछले वर्ष सपा छोड़कर आए विनीत मनार को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया जा चुका है। इसको लेकर भाजपा में दो फाड़ हो चुके हैं, जिससे निघासन विधायक रामकुमार वर्मा के भाई एवं डीसीबी बोर्ड के संचालक सुरजन लाल वर्मा ने इस्तीफा देकर विरोध दर्ज कराया था। अब अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद को लेकर अंदरखाने रस्साकसी चल रही है। भाजपा का एक खेमा पार्टी/संगठन से जुड़े किसी कार्यकर्ता की उम्मीदवारी पर जोर लगा रहा है, तो वहीं एक साल पहले दूसरे दलों से आए लोग भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने में जुटे हैं। इससे पार्टी में अंतर्कलह के सुर फूट रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किया जा रहा है।
18 मई को होंगे नामांकन, 25 को मतदान
सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव कराने के लिए 17 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 18 मई को नामांकन होंगे, जिसके बाद 25 मई को मतदान कराया जाना है। समस्त चुनाव कार्यक्रम खीरी रोड स्थित बैंक मुख्यालय पर कराई जाएंगे।
विज्ञापन
---------------
तीन चरणों में पूरा होगा चुनाव
अर्बन बैंक के चेयरमैन पद के लिए चुनाव तीन चरण में पूरा होगा। पहले चरण में सामान्य निकाय गठन के लिए प्रतिनिधि चुने जाएंगे, जिसके बाद इन प्रतिनिधियों द्वारा डायरेक्टर चुने जाएंगे। इसके बाद डायरेक्टर बोर्ड द्वारा चेयरमैन चुना जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
- मंगल सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
-------------
लखीमपुर अर्बन बैंक के चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार का चयन कर लिया गया है। पार्टी ने बेहजम ब्लाक की पूर्व प्रमुख रहीं पुष्पा सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जिससे पार्टी में दावेदारी को लेकर कोई गतिरोध नहीं रह गया है।
- शरद वाजपेयी, जिलाध्यक्ष, भाजपा