{"_id":"5af9904c4f1c1bdb408b53b8","slug":"51526304844-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: जिले में दौड़ेंगी कोबरा मोबाइल बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: जिले में दौड़ेंगी कोबरा मोबाइल बाइक
Updated Mon, 14 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अच्छी पहल:
जिले में दौड़ेंगी कोबरा मोबाइल बाइक
खीरी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 27 नई बाइक
पिस्टल से लेस दो पुलिस कर्मी बाइक पर होंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में शीघ्र ही एक्शन मोबाइल की तर्ज पर गली-कूचों में कोबरा मोबाइल दौड़ती नजर आएंगी। एसपी ने खीरी पुलिस के बेेड़े में शामिल हुईं 27 बाइकों को कोबरा मोबाइल नाम दिया है। शीघ्र ही सुविधाओं से युक्त इन बाइकों को एसपी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एसपी का मानना है कि इससे पुलिस की गश्त और अधिक मजबूत होगी।
शासन ने खीरी को 27 बाइकें दी हैं, जो खीरी पुलिस के बेड़े में शामिल हो गईं हैं। इन बाइकों को लाल-नीली बत्ती सहित अन्य उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि शासन से मिलीं इन बाइकों को उन्होंने कोबरा मोबाइल का नाम दिया है। शहर की तंग गलियों से लेकर हाईवे पर भी इनके प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे। इन प्वाइंटों के अलावा गली-कूचों में भी कोबरा बाइक दौड़ाई जाएगी। हाईवे पर रहने वाली मोबाइल को हाईवे मोबाइल का नाम दिया जाएगा। कोबरा मोबाइल से गली-कूचों में भी गश्त कराई जाएगी। शहर कोतवाली को नौ बाइक दी जाएंगी। शेष बाइकों को जिले के अन्य थानों में वितरित किया जाएगा। विभिन्न उपकरणों से सुसजिज्त होने के बाद एसपी शीघ्र ही बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी होंगे तैनात
हाईवे और कोबरा मोबाइल पर संबंधित थाने के ही दो सिपाही रहेंगे। इनमें एक सिपाही पिस्टल से लैस होगा। रात में चमकीली पट्टी लगी पुलिस की जैकेट पहनकर सिपाही मोबाइल पर रहेंगे, ताकि हाईवे या गलियों में दूर से ही पुलिस की मौजूदगी दिखाई पड़ सके।