फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Fri, 30 Mar 2018 07:35 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
30एलकेएच408

बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा


संपूर्णानगर। श्रीबालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

दुर्गा मंदिर पर आचार्य अजय शर्मा, मंदिर पुजारी राजेश मिश्र ने बाबा की पालकी पर बाबा की छाया पर पूजा अर्चना की। उसके बाद पालकी को सेवादारों ने आगे बढ़ाया। सबसे पहले सेवादार उस मार्ग को साफ कर रहे थे जिस पर पालकी लिए सेवादार चल रहे थे। पीछे ट्रैक्टर-ट्राली पर बच्चे राम, सीता, हनुमान, शंकर, गणेश का रूप धारण कर चल रहे थे। कुछ भक्त गुलाल उड़ाते भी नजर आए। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से संपूर्णानगर बाजार होते हुए सिंगाही गांव से टीचर्स कालोनी, वन विभाग, अस्पताल, केन यूनियन, बिहारी कालोनी, वृंदावन कालोनी, चीनी मिल कालोनी होते हुए वापस मंदिर पर आई। यहां पर मंडल के सेवादारों ने सभी को फल और प्रसाद का वितरण किया। बाजार तथा कालोनियों में भी सेवादारों ने पानी, चना, हलुआ, पूड़ी, सब्जी आदि के पैकेटों का वितरण किया गया। इस दौरान श्री बालाजी सुंदर मंडल के आचार्य अजय शर्मा, कमलेश शर्मा, अशोक यादव, अशोक गुप्ता, अशोक यादव, सोनू श्रीवास्तव, मनोज बाजपेयी, धर्मेन्द्र सिंह, राम निवास, मदन गोपाल मित्तल, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश मद्देशिया, बबलू, होरी लाल ह्रदय, बसन्त चारो, प्रशांत तिवारी, सुखवीर, नरेंद्र कनोजिया, सन्तोष सिंह, कल्ली साहनी, सोनू श्रीवास्तव, लालू सक्सेना, राजन विश्कर्मा, आलोक सिंह, रमन, देवेंद्र खंडूजा, अनिल शर्मा, लल्ला आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed