फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लखीमपुर में निरुपमा, गोला में मीनाक्षी चुनाव जीतीं

लखीमपुर में निरुपमा, गोला में मीनाक्षी चुनाव जीतीं

Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर में निरुपमा, गोला में मीनाक्षी चुनाव जीतीं
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। लखीमपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेयी, मोहम्मदी में भाजपा के ही संदीप मेहरोत्रा चुनाव जीत गए हैं, जबकि गोला में निर्दलीय उम्मीदवार मीनाक्षी अग्रवाल और पलिया में सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन चुनाव जीत गए हैं। नगर पंचायतों में खीरी और सिंगाही भी भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी है, जबकि धौरहरा में सना खान ने पहली बार कांग्रेस का खाता खोला है। मैलानी में सपा, बरबर और ओयल में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
लखीमपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी निरुपमा मौनी बाजपेयी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की रमा मोहन बाजपेई को 2677 मतों से पराजित किया है। निरुपमा बाजपेई को 22663 मत मिले जब कि बसपा की रमा मोहन बाजपेयी को 19986 वोट मिले हैं। नगर पालिका गोला में निर्दलीय उम्मीदवार मीनाक्षी अग्रवाल इस बार फिर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विजय शुक्ल रिंकू को 5621 मतों से शिकस्त दी है। निर्दलीय मीनाक्षी अग्रवाल को 12789 और भाजपा के विजय शुक्ल रिंकू को 7168 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

पलिया नगर पालिका में सपा के महमूद ने निर्दलीय उम्मीदवार आलोक मिश्र को 651 वोटों के अंतर से पराजित किया है। महमूद हुसैन को 7245 वोट मिले, जबकि आलोक मिश्र को 6554 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष केबी गुप्ता 5379 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। मोहम्मदी नगर पालिका में भाजपा के संदीप मेहरोत्रा ने अपनी सीट बरकरार रखी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के कार्तिक तिवारी को मात्र 220 वोटों के अंतर से पराजित किया। संदीप मेहरोत्रा को 10272 वोट मिले जबकि कार्तिक तिवारी को 10052 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सिंगाही में भाजपा उम्मीदवार उत्तम मिश्र ने 5400 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद कयूम को 536 वोटों से शिकस्त दी है। उत्तम मिश्रा को 5400 वोट मिले, जबकि मोहम्मद कयूम को 4864 वोट मिल सके। धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सना खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा शुक्ला को 1261 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सना खान को 4962 वोट तो भाजपा की सुषमा शुक्ला को 3701 वोट मिले हैं। खीरी टाउन में भाजपा प्रत्याशी सुधा निषाद ने सपा की उजमा बी को हराया है।
मैलानी नगर पंचायत में निर्दलीय सत्यवती ने सपा के जगदीश प्रसाद को 228 मतों के अंतर से पराजित किया है। सत्यवती को 2115, जबकि जगरीश प्रसाद को 1887 वोट मिले। भाजपा की फूलमती सिर्फ 1626 वोट पा सकीं। ओयल नगर पंचायत में निर्दलीय प्रदीप कुमार गुप्ता ने भाजपा के अंबरीश सिंह को 1964 वोटों से हराया। प्रदीप गुप्ता को 3626 वोट और अंबरीश सिंह को 1662 वोट मिले हैं। बरबर में निर्दलीय नसरीन बानो ने निर्दलीय संजय शर्मा को 167 वोटों से पराजित किया। नसरीन बानो को 2154 और संजय शर्मा को 1987 वोट मिले हैं।


दो घंटे देर से शुरू हुई मतगणना
मतगणना कर्मियों को समय पर प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने के कारण मतगणना निर्धारित समय से दो घंटे देरी से शुरू हो सकी। मतपेटियां मेजों तक पहुंचाने की गति भी धीमी रही, जिसके चलते भी मतगणना देर से शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed