फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 माह में 13 लोग बने बाघ का निवाला

20 माह में 13 लोग बने बाघ का निवाला

Sat, 21 Oct 2017 09:34 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
20 माह में 13 लोग बने बाघ का निवाला
tiger
20 माह में 13 लोग
विज्ञापन

बने बाघ का निवाला
लखीमपुर खीरी। पिछले 20 माह के अंदर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी और मोहम्मदी रेंज में हुई अलग-अलग घटनाओं में बाघ हमले में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में सबसे ताजी घटना 22 अक्तूबर की सुबह महेशपुर रेंज में हुई जिसमें चारा गए अशर्फीगंज निवासी 20 वर्षीय नरायन की बाघ हमले में मौत है।

--
पिछले 20 माह में बाघ हमले में हुई मौतें
1-22 फरवरी 2016- मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में बाघ हमले से कुकरा निवासी 50 वर्षीय रईश की मौत।
2-18 मार्च 2016-जटपुरा बीट में खेत की रखवाली कर रहे सोहनराभूड़ निवासी 50 वर्षीय तरसेम सिंह की बाघ हमले से मौत।
3-15 अप्रैल 2016 ढाका गांव में खेत में गेहूं की फसल काट रही 15 वर्षीया किशोरी किरन की बाघ हमले से मौत।
4- 07 जुलाई 2016-खरेहटा बीट में खरेहटा निवासी भोगन कश्यप की बाघ हमले में हुई मौत।
5-02 अगस्त 2016- खरेहटा बीट में 50 वर्षीय अंजनि की बाघ हमले में मौत।
6-17 अगस्त 2016. सुआबोझ वन ब्लाक में कपरहा कुंआ निवासी 13 वर्षीया किशोरी सरस्वती की बाघ हमले में मौत।
7-19 अगस्त 2016- छेदीपुर निवासी 56 वर्षीय टीकाराम की बाघ हमले में मौत।
8-20 अगस्त 2016- छेदीपुर गांव निवासी बाबूराम की बाघ हमले से मौत।
9-30 अगस्त 2016. भरिगवां निवासी 50 वर्षीय जानकी प्रसाद की बाघ हमले से मौत।
10-15 अप्रैल 2017-मोहम्मदी रेंज में देवियापुर निवासी 40 वर्षीय शर्मा लाल की बाघ हमले में मौत।
11-01 अगस्त 2017 को मैलानी रेंज के कुरियानी गांव निवासी 50 वर्षीय जगदीश की बाघ हमले में मौत
12-28 अगस्त-मोहम्मदी रेंज के आंवला जंगल में मैलानी थाना क्षेत्र के पसियापुर निवासी 52 वर्षीय नरायन लाल की बाघ हमले में मौत। 13-21 अक्तूबर 2017-मोहम्मदी रेंज से एक किलोमीटर की दूरी पर चारे के लिए गन्ने की पत्तियां लेने गए 22 वर्षीय युवक लालाराम निवासी अशर्फीगंज की बाघ हमले में मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed