फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 सवारियां भरकर जा रही मैजिक पलटी, पांच घायल

21 सवारियां भरकर जा रही मैजिक पलटी, पांच घायल

Wed, 18 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
21 सवारियां भरकर जा रही मैजिक पलटी, पांच घायल
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। भीरा से सवारियां भरकर पलिया की तरफ आ रही एक मैजिक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर शारदा पुल के आगे पलट गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद मैजिक रोड किनारे खाई में जाकर घुस गई। दुर्घटना में मैजिक में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको यूपी 100 ने एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पांचों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद किसी अन्य वाहन से मैजिक को खींचकर रोड पर लाया जा सका। जानकारी के मुताबिक मैजिक में 21 सवारियां भरी थीं।
विज्ञापन

दुर्घटना में नौरंगाबाद निवासी 30 वर्षीय अमेरिका, पठाननपुरवा निवासी 36 वर्षीय सागर, ढखेरवा निवासी 22 वर्षीय संजय, अदिलाबाद निवासी 22 वर्षीय रोहित के साथ ही लोनियनपुरवा निवासी 42 वर्षीय बांकेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर पीआरवी 2855 की टीम ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को पलिया सीएचसी भेजवाया। जानकारी होने पर एसओ विपिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसमें अमेरिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


त्योहार में बसों की कमी होने से डग्गामार वाहन उठा रहे मौज
दिवाली के चलते बसों की कमी हो गई है, जिसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं। वह सवारियों को भूसे की तरह मैजिक, पिकअप आदि में भरकर उनको यहां से वहां ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मैजिक में भी लगभग 21 सवारियां भूसे की तरह भरी गई थीं। इसी के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed