फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोरखपुर में बच्चों की मौत से भड़की सपा महिला सभा

गोरखपुर में बच्चों की मौत से भड़की सपा महिला सभा

Sat, 12 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बच्चों की मौत से भड़की सपा महिला सभा

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ऑक्सीजन की कमी से गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई 60 बच्चों की मौत से भड़की सपा महिला सभा ने शहर में जुलूस निकाला और अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मौत की जिम्मेदार योगी सरकार को बताते हुए बर्खास्त करने की मांग की।

सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास एकत्र हुईं। जहां से महिलाओं का हुजूम सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन रोड से होता हुआ अंबेडकर पार्क पहुंचा। जुलूस में शामिल सभी महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि बच्चों की मौत का दर्द महिलाओं से अधिक कोई नहीं समझ सकता। मुख्यमंत्री योगी के संसदीय क्षेत्र के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 60 मासूम बच्चों की मौत ने योगी सरकार के जनविरोधी चरित्र को उजागर कर दिया है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि जिस अस्पताल में सीएम योगी दो दिन पहले निरीक्षण करते हैं, उस अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई समस्या की सीएम ने अनदेखी की। ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें सामान्य नहीं हैं, बल्कि सरकारी हत्या है। योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, वरना राष्ट्रपति योगी सरकार को बर्खास्त करें। प्रदेश सचिव अनीता यादव ने कहा कि योगी सरकार को बने पांच महीने हो गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार कटौती हो रही है। धरने को आरपी चौधरी, क्रांति कुमार सिंह, मीरा बानो, शाश्वत मिश्रा, रन्नो दीक्षित, मुस्तरी बेगम, बुबेदा, साइना, छाया, सोनी गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष ने धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऑक्सीजन की कमी से मारे गए 60 बच्चों के मामले में योगी सरकार को बर्खास्त करने, बलिया जिले की मासूम रागिनी की हत्या होने के मामले की न्यायिक जांच कराने, महिलाओं के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed