{"_id":"5973503f4f1c1bed128b456f","slug":"51500729407-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति आवेदन पत्र में हुई गलती तो मोबाइल में आएगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति आवेदन पत्र में हुई गलती तो मोबाइल में आएगा एसएमएस
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दशमोत्तर एवं पूर्व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र भरते समय यदि छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की कोई भी त्रुटि हो जाती है तो उसे दूर करने के लिए उनके मोबाइल पर एसएमएस आएगा, जिससे छात्र अपने आवेदन की गलती को दुरुस्त करके छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकें। छात्रों को इसके लिए आवेदन प्रपत्र में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
छात्रवृत्ति पाने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है और उसकी हार्डकॉपी कॉलेज में भी जमा करनी पड़ती है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अक्सर सर्वर डाउन होने, तकनीकी खामियां होने एवं हड़बड़ाहट के कारण अक्सर छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र भरने में त्रुटियां कर देते थे, जिसकी जानकारी ना हो पाने के कारण अधिकतर छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसकी सूचना छात्र को एसएमएस के माध्यम से भेजकर उसे दुरुस्त कराया जा सके। इस बार 28 सितंबर तक इंटर और एक नवंबर तक उच्च शिक्षा के छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे।
..........
वर्जन
छात्रवृत्ति के आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र के मोबाइल पर उसे दूर करने के लिए एसएमएस भेजा जाएगा, इसलिए सभी छात्र आवेदन पत्र भरते समय उसमें मोबाइल नंबर अवश्य डालें।
विज्ञापन
- डॉ.ओपी गुप्ता, डीआईओएस