फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5100 eligible urban housing beneficiaries received the first installment

Lakhimpur Kheri News: शहरी आवास के 5100 पात्रों को मिली पहली किस्त

Sun, 18 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
5100 eligible urban housing beneficiaries received the first installment
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत खीरी के 5100 पात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51 करोड़ रुपये की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी दी। इससे लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। लाभार्थियों के साथ ही धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि अब गरीबों का पक्का आवास सपना साकार होता लक्ष्य बन गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ घर देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीबों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की सौगात है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना गरीबों के जीवन में न सिर्फ छत, बल्कि आत्मसम्मान और आशाओं का आधार भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सीएम से बात कर भावुक हुए हीरालाल

लखीमपुर खीरी। वर्चुअल संवाद के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलिया से थारू समुदाय की लाभार्थी हीरालाल थारू से बात की तो वे भावुक हो गए। हीरालाल ने कहा कि अब उनका भी पक्का मकान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष चरण स्पर्श कर कोटि-कोटि प्रणाम किया। हीरालाल ने बताया कि उनकी माता को निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, राशन कार्ड, शौचालय और निशुल्क विद्युत कनेक्शन का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज के हर व्यक्ति व हर गरीब को इसके लिए जागरूक कर प्रेरित किया जाना चाहिए। इससे समाज का व्यापक उत्थान संभव है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर हीरालाल ने थारू समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री को आभार व धन्यवाद पत्र लिखने की बात कही। इस पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरे समाज की ओर से यह संदेश जरूर पहुंचाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed