{"_id":"6aac2e9bbf48528b1606991a","slug":"502-beneficiaries-received-toolkits-under-the-vishwakarma-shramik-samman-yojana-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-185312-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 502 लाभार्थियों को मिली टूलकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 502 लाभार्थियों को मिली टूलकिट
Thu, 17 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री के ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026’ कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन पीडी सतीश कुमार पांडे ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी और जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने डीएम अंजनी कुमार सिंह व सीडीओ योगानंद पांडेय के साथ किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 502 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 15 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए गए।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप सरकार समाज के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कोई पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि श्रम विभाग को ब्लॉक और नगरपालिका स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। वहीं विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सरकार के पास जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार समय से आवेदन करना चाहिए।