फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50% evaluation completed in high school, slow pace in intermediate

Lakhimpur Kheri News: हाईस्कूल में 50% मूल्यांकन पूरा, इंटरमीडिएट में गति कम

Mon, 23 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
50% evaluation completed in high school, slow pace in intermediate
लखीमपुर खीरी। शहर के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच तेजी से की जा रही है। 18 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, विभाग का दावा है कि इसे तय समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले को इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 3,71,210 कॉपियां जांचने के लिए मिली हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल के एक केंद्र पर करीब 50 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे केंद्र पर सोमवार तक यह आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों केंद्रों पर कुल 1595 शिक्षकों की तैनाती की गई है, जिनकी निगरानी के लिए 171 डीएचई लगाए गए हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 49 डीएचई के साथ 473 शिक्षक, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 49 डीएचई के साथ 489 शिक्षक और इंटरमीडिएट की कॉपियों के लिए बनाए गए केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में 73 डीएचई के साथ 633 शिक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की 1,97,539 और इंटरमीडिएट की 1,73,671 कॉपियां जांची जानी हैं। हाईस्कूल के शिक्षकों को प्रतिदिन 50 और इंटरमीडिएट में 45 कॉपियां जांचने का लक्ष्य दिया गया है। प्रति कॉपी हाईस्कूल के लिए 14 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 15 रुपये भुगतान किया जा रहा है।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अपेक्षाकृत धीमी गति से हो रहा है। रविवार तक करीब 33 प्रतिशत कॉपियां जांची गई थीं, जो सोमवार को बढ़कर 42 प्रतिशत तक ही पहुंच सकीं।
--------
अब तक जांची गई कॉपियां
राजकीय इंटर कॉलेज (इंटर) : 76,695
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (हाईस्कूल) : 57,366
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज (हाईस्कूल) : 48,548
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed