फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   5.28 crore toilets got 60 villages

शौचालय बनाने के लिए 60 ग्रामों को मिले 5.28 करोड़ 

Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
5.28 crore toilets got 60 villages
toilet
लोहिया और ओडीएफ में चयनित गांवों को प्राथमिकता
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए पंचायत राज विभाग ने वर्ष 2016-17 के 39 लोहिया ग्राम और खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) में चयनित 21 ग्रामों को पांच करोड़ 28 लाख 56 हजार की धनराशि आवंटित की है। इस धनराशि में लोहिया गांवों में 3023 और ओडीएफ वाले गांवों में 1388 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्वयं शौचालय बनवाने वाले पात्र परिवारों को विभाग चेक के माध्यम से शौचालय की धनराशि देगा। 

जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि 39 लोहिया ग्रामों मेें 7584 शौैचालय बनाने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक 2023 शौैचालय बनाने का बजट मिला है। शेष शौचालयों के लिए शासन से धनराशि मिलते ही ग्राम निधि के खातों में भेजी जाएगी। ओडीएफ में चयनित बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बहारगंज, बेहजम की मुकरेहटा, कुंभी की परसेहरा, छतौनिया, खरगापुर, मोहम्मदी की भूड़ाखान, हरनाजाट और अमरा, मितौली की रौतापुर, खुर्रमनगर, पलिया की रामनगर, धुसकिया, पुरैना, मकनपुर, मरूआ पश्चिम, पसगवां की उकरमुंहा और नरदी, नकहा की बढ़ईडीह, रूखिया, लखीमपुर की बौठा और मुडिय़ाखेड़ा को 1388 शौचालय बनवाने के लिए धनराशि दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed