{"_id":"697f9346c1b3340ab60c782e","slug":"45-teams-gathered-for-vaccination-in-1164-gram-panchayats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167276-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 1164 ग्राम पंचायत में टीकाकरण के लिए 45 टीमें जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 1164 ग्राम पंचायत में टीकाकरण के लिए 45 टीमें जुटीं
Sun, 01 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पशुओं को खुरपका-मुंहपका की बीमारियों से बचाने के लिए जिले की 1164 ग्राम पंचायतों में चल रहे टीकाकरण के अभियान में 45 टीमें जुटी हुई हैं। स्थिति जानने के लिए रविवार को सीवीओ डॉ. दिनेश कुमार सचान औचक निरीक्षण किया।
सीवीओ को बिजुआ ब्लाॅक के गोधिया में बिजुआ के डॉ. हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ टीकाकरण करते मिले। उन्हें निर्देश दिए गए कि कोई भी पशु टीकाकरण से नहीं छूटना चाहिए। सीवीओ ने किसानों से भी अपील की है कि वह लोग बढ़-चढ़कर अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं, ताकि उनको बीमारियों का खतरा कम रहे।
गो संरक्षण केंद्रों के पशुओं को प्राथमिकता में टीकाकरण कराया जाना, जिसमें पहले दिन 401 गौ वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया है। सीवीओ ने बताया कि यह अभियान 22 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 15 मार्च तक चलेगा। जिले के 698680 पशुओं के सापेक्ष अब तक 91000 का टीका लग चुका है। पशु एंबुलेंस की मदद से कर्मचारी किसानों, पशुपालकों के द्वार पर जाकर पशुओं में टीकाकरण करते हैं।
विज्ञापन
टीमों ने बताया कि बहुत से किसान परिवार दूर-दूर अपना फार्म हाउस बनाकर भी रहते हैं। इस कारण घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के बाद सीवीओ ने वृहद गो आश्रय स्थल गोंदिया में गो सेवकों को कंबल बांटे। इस दौरान प्रधान, सचिव व पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।