फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   423 polling parties reached four blocks Ponling

चार ब्लाकों के 423 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोंलिंग पार्टियां

Thu, 08 Oct 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
423 polling parties reached four blocks Ponling
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान कराने के लिए ब्लाक मुख्यालयों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।  पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, बैलेट बाक्स समेत आवश्यक स्टेशनरी और सामग्री के साथ फर्स्ट एड बाक्स भी दिया गया है। पोलिंग पार्टियां रवाना करने के दौरान मतदान कर्मियों को तमाम अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले चरण में पसगवां, मोहम्मदी, बेहजम और मितौली में चुनाव हो रहा है। मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए वाहन ब्लाक मुख्यालयों पर बुधवार की शाम को ही पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियों को संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया। मतदान कर्मी मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों पर रवाना हो गए। पोलिंग पार्टियां रवाना करते समय रिटर्निंग आफीसर और सहायक रिटर्निंग आफीसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहजम। ब्लाक मुख्यालय स्थित कन्हैया इंटर कॉलेज प्रांगण से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान विद्यालय परिसर में पानी की व्यवस्था न होने के कारण मतदान कर्मियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बैठने के लिए छाया आदि की व्यवस्था न होने से महिला कर्मियों समेत सभी मतदान कर्मियों को धूप में बैठकर अपनी सामग्री संभालनी पड़ी। कुछ ने इधर-उधर पेड़ों की छाया की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक क्षेत्र में 280 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
महिलाओं को इस बार अपने ही ब्लाक में तैनाती मिली है। पसगवां और मोहम्मदी ब्लाक क्षेत्र मतदान केंद्रों का पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने जायजा लिया। कई पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें चुनाव संबंधी तमाम सामग्री नहीं मिल मिल पा रही है जिसके लिए उन्होंने एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह व बीडीओ से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।
पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने बीडीओ मोहम्मदी एके सिंह और पसगवां बीडीओ संजय शर्मा से प्रत्याशियों, स्ट्रांग रूम और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में पूछताछ की तथा उन स्थलों को भी देखा जहां चुनाव के बाद मत पेटियां रखी जाएंगी।
मितौली। मितौली ब्लाक की पांच जिला पंचायत सीट और 121 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराने को 272 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मितौली ब्लॉक में कुल सुबह से ही भीड़ भाड़ और अफरा तफरी के बीच पोलिंग पार्टियों को भेजने काम शुरू किया गया। इसके लिये प्रशासन ने कुल 69 वाहनों के जरिए पुलिस बल और मतदान कर्मियों को उनके मतदेय स्थलों पर पहुंचाया।
जंगबहादुरगंज। ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के 6 पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 137 में से 136 पदों के लिए चुनाव होने हैं। किरियारा ;सेकेंड के लिए गुड़्डी बेगम पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। पसगवां ब्लाक मुख्यालय से शुक्रवार सुबह पोलिंग पार्टियों को आवश्यक मतदान सामग्री देकर मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया।

प्रेक्षक ने लिया व्यवस्था का जायजा
मितौली। प्रेक्षक ने मितौली तहसील में आने वाले कुल 198 मतदान केन्द्रों के बारे में मितौली तहसील आकर समीक्षा की प्रेक्षक अनिल कुमार ने मितौली तहसील मुख्यालय में आकर चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में व्यापक जानकारी हासिल कर चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी आदि न होने पाए इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed