फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीबीएसई: 12वीं के हिंदी विषय में भी होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

सीबीएसई: 12वीं के हिंदी विषय में भी होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 26 Dec 2018 05:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई: 12वीं के हिंदी विषय में भी होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
सीबीएसई: 12वीं के हिंदी विषय में भी होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

लखीमपुर खीरी। सीबीएसई ने 12वीं के हिंदी विषय में भी प्रयोगात्मक परीक्षा व्यवस्था शुरू कर दी है। यह 20 नंबर को होगी। इसके लिए परीक्षक बाहर से नहीं आएंगे बल्कि विद्यालय के शिक्षकों को ही यह परीक्षा करानी होगी। प्रयोगात्मक परीखा में दस नंबर हिंदी समझने की क्षमता और दस नंबर प्रोजेक्ट फाइल के लिए निर्धारित किया गया है।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डीनेटर शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हिंदी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय पहली बार लिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय के ही शिक्षकों को करानी होगी। इसमें आंतरिक मूल्यांकन के तहत शिक्षक हिंदी बोलने, लिखने, पढ़ने और समझने की क्षमता सहित प्रोजेक्ट फाइल के अनुसार विद्यार्थियों को नंबर देंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्देश से जिले के सभी संबंधित कॉलेजों को अवगत करा दिया गया है। वहीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक शिक्षक को ही बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


16 जनवरी से होगी 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा
सिटी कोआर्डीनेटर ने बताया कि 12 वीं की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed