फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिरादरी की बंदिश से तंग आकर लगाया मौत को गले

बिरादरी की बंदिश से तंग आकर लगाया मौत को गले

Tue, 18 Dec 2018 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिरादरी की बंदिश से तंग आकर लगाया मौत को गले

विज्ञापन
बिरादरी की बंदिश से तंग आकर लगाया मौत को गले
भीखमपुर/लखीमपुर खीरी। ग्रंट इनायतचीफ के रतहरा गांव निवासी प्रेमी युगल महावीर मौर्य और आरती वर्मा के घरों बीच की दूरी महज 200 मीटर है। इसलिए दोनों की मुलाकात आसानी से हो जाती थी, लेकिन दोनों के बीच प्यार पनपने की बात से दोनों परिवार अंजान रहे। हालांकि परिवार के लोग बताते हैं कि दोनों अवधपुर गांव के प्राइवेट स्कूल में तीन साल पहले पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।
मृतक के पिता शिवदयाल ने बताया कि महावीर अवधपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ाता था। उसने पहले कभी आरती से प्यार के बारे में नहीं बताया था, लेकिन दो दिन पहले ही इसकी जानकारी हुई थी। वह आरती से शादी करना चाहता था, लेकिन आरती की शादी के लिए उसके पिता कहीं दूसरी जगह रिश्ता देख रहे थे। गांव के लोग बताते हैं कि आरती की शादी पलिया क्षेत्र में किसी लड़के से तय कर दी गई थी, जिसके बाद से दोनों परेशान थे। महावीर मौर्य ने आरती के परिवार वालों के पास शादी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन लड़की के पिता ने बिरादरी अलग होने से शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ही दोनों 17 दिसंबर की शाम से अपने घरों से चले गए थे, जिसके बाद दूसरे दिन सुबह दोनों के शव लटके मिले। मृतक महावीर दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई सूरज पढ़ाई कर रहा है। वहीं मृतक आरती दो बहनों में छोटी थी और उसके दो भाई हैं।
विज्ञापन

---------
युवती के घर के पास पढ़ाता था ट्यूशन
महावीर गांव में ही प्रेमिका के घर के पास ही एक घर में शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान भी दोनों के बीच मुलाकात हो जाती थी, लेकिन दोनों किसी की नजर में नहीं आए। गांव वाले भी दोनों के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed