{"_id":"5bdef574bdec22699072c825","slug":"41541338484-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएंगे: उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएंगे: उप मुख्यमंत्री
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाएंगे। दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक ईंट भी न लगने देंगे। उपमुख्यमंत्री रविवार को शहर में फन मॉल का उद्घाटन करने आए थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर यह बात कही।
उप मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जो जनेऊ धारण करके हिंदू समाज को धोखा देने का काम कर रहे थे। असलियत और नकलियत की पहचान भी इस देश की जनता को हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि वह राम मंदिर मुद्दे की सुनवाई 2019 में क्यों चाह रही थी। डिप्टी सीएम राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश के सवाल को टाल गए। राम मंदिर का निर्माण किस तारीख से शुरू होगा। इस सवाल पर भी वह नहीं बोले। जब मीडिया ने कई बार पूछा तो कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। भाजपा का रुख राम मंदिर को लेकर एकदम साफ है। उन्होंने दिल्ली में हो रहे संत सम्मेलन के सवाल पर कहा कि संतों का एकत्रीकरण कोई खराब बात नहीं है। वह सब राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को लेकर एकत्र हुए हैं। उपमुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्नजी भी मौजूद रहे।