Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले, नतमस्तक हो रहे नेता

बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले, नतमस्तक हो रहे नेता

Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले, नतमस्तक हो रहे नेता
अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत, नेता नतमस्तक
विज्ञापन

कुर्सी बचाने के लिए दौड़ रहीं ब्लॉक प्रमुख और उनके पति
बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले, दावेदार भी नहीं छोड़ रहे कोई कोर कसर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख कुंभी प्रतिभा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद बीडीसी सदस्यों की बल्ले-बल्ले है। प्रतिभा के बनने के बाद बीडीसी सदस्यों को इस बात का मलाल था कि उनकी कोई सुनता ही नहीं है, लेकिन विधायक अरविंद गिरि की अगुवाई में जब से उन्होंने शपथ पत्र पर दस्तखत किए हैं। उसके बाद से वे खुद को वीआईपी महसूस करने लगे हैं। आलम यह है कि दो दिन में लगातार नेता उनके घर आ रहे हैं। एक बीडीसी तो नाम न छापने की शर्त पर यह तक बताते हैं कि बच्चों को मिठाई और चीज खाने के लिए पैसे तक मिल रहे हैं।
विधायक अरविंद गिरि की अगुवाई में 23 अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत कुंभी के 122 बीडीसी सदस्यों में से 99 मेंबरों ने प्रमुख प्रतिभा सिंह के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपे थे। हालांकि विधायक का कहना था कि 103 बीडीसी सदस्य मौके पर मौजूद थे, लेकिन चार मेंबर देरी से आए थे, इसलिए उनके शपथपत्र तैयार नहीं हो सके थे। डीएम ने मामले में विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चूंकि प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके पति धर्मेंद्र सिंह व बेटा स्पर्श सिंह भाजपा में सक्रिय हैं, इसलिए पार्टी का एक गुट उनकी कुर्सी बचाने में जुटा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक कद्दावर नेता ने प्रमुख के पति धर्मेंद्र सिंह को आशीर्वाद तक दे दिया है। कद्दावर नेता के कहने पर ही ब्लॉक प्रमुख और उनके पति ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए मान मनौव्वल शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी गलतियां माफ करने की मनुहार के साथ आशीर्वाद बनाए रखने का कई सदस्यों से वचन भी ले लिया है। वहीं पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया अपनी उम्र और अनुभव तक का वास्ता देकर मेंबरों को वादा निभाने की कसमें दिला रहे हैं और बीडीसी विमल वर्मा भी सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हैं। इससे बीडीसी सदस्यों में अपने कद को लेकर खुशी नजर आई।
विज्ञापन

00
सपा नेता भी कुर्सी छीनने में लगे
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सपा नेता भी हवा देने में लगे हैं। सपा के एक पूर्व विधायक का भी इसमें नाम नाम आ रहा है। सपाई नेता इन दिनों विधायक अरविंद गिरि के करीबियों से लगातार संपर्क बनाए हैं, जिसकी चर्चा आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
लखनऊ से लौटे गंगवार बोले, हालात बता आए
26 एलकेएच 13
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के दामाद और जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद वर्मा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष अथवा विपक्ष में खुलकर तो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इतना कहा है कि वह लखनऊ से आज ही लौटे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा सिंह पार्टी की नेता हैं। संगठन का निर्देश है कि मिशन 2019 के लिए बूथवार अन्य दलों के नेताओं को जोड़ा जाए, इसलिए जुड़े लोगों को हटाना पार्टी नीति के विरोध में है। वह अविश्वास प्रस्ताव के बाद पैदा हुए हालात की जानकारी दे आए हैं।

000
बीडीसी सदस्य हमारे साथ
26 एलकेएच 12
ब्लॉक प्रमुख कुंभी प्रतिभा सिंह का कहना है कि बीडीसी सदस्य हमारे साथ हैं। यदि चुनाव कराना है तो प्रशासन निष्पक्षता से संदूक रखवा दे। कोई प्रभावशाली नेता मौके पर न रहे। फिर वोटों की गिनती करा ली जाए। अधिकांश सदस्य हमारे साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed