{"_id":"5bcc725abdec22695941604a","slug":"41540125274-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने फिर बकरी को बनाया निवाला,लोगो में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने फिर बकरी को बनाया निवाला,लोगो में दहशत
Updated Sun, 21 Oct 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, लोगों में दहशत
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के गांव चौधीपुर में थम नहीं रहा तेंदुए का आतंक
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा के गांवों में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार दोपहर गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने बड़ी नहर पटरी पर चर रही बकरी को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह से भी अधिक समय से इलाके में सक्रिय तेंदुआ दो दर्जन से अधिक बकरियों और तीन दर्जन से अधिक कुत्तों का शिकार कर चुका है।
बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर चौधीपुर गांव निवासी रविंद्र उर्फ गुड्डू की बकरी बड़ी नहर पटरी पर चर रही थी। इस दौरान गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। राहगीरों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी के अधखाये शव को छोड़कर खेत में चला गया। तेंदुए के हमलों से जटपुरा बीट जंगल से सटे गांव पूरनपुर, हरदुआ, राजनगर, चौधीपुर आदि के ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। तीन महीने से अधिक आबादी के निकट डेरा जमाए बैठे तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। बफरजोन उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के साथ पालतू पशुओं की सुरक्षा करने की बात कही है।