Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वर्ष 2018 में सिर्फ तीन दिन बज सकेंगी शहनाइयां

वर्ष 2018 में सिर्फ तीन दिन बज सकेंगी शहनाइयां

Fri, 12 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2018 में सिर्फ तीन दिन बज सकेंगी शहनाइयां
सिर्फ तीन दिन बज सकेंगी शहनाइयां
विज्ञापन

क्रासर.......
शुक्र और गुरु के अस्त होने से नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य
क्रासर........
दिसंबर माह में विवाह के लिए सिर्फ तीन शुभ मुहूर्त
12एलकेएच 501
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नवरात्र शुरू होने के बाद भी अक्तूबर और नवंबर के पूरे माह में शहनाई की गूंज नहीं सुनाई देगी। सिर पर सेहरा सजाने की तमन्ना रखने वाले लोगों को अभी 50 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 16 अक्तूबर को शुक्रास्त होने, और उसके बाद गुरू के अस्त होने के कारण 10 दिसंबर के पहले मांगलिक कार्यों का कोई संयोग नहीं बन रहा है। अब से दस दिसंबर के पहले कोई मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। कुल मिलाकर इस साल 2018 के अंत तक सिर्फ तीन दिन ही शहनाई की गूंज सुनाई देगी।
गोलागोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव शास्त्री का कहना है कि 16 अगस्त को शाम 4.50 बजे शुक्र अस्त हो रहा है, जो 30 अक्तूबर को शाम 06.50 बजे उदय होगा। जबकि शुक्र अस्त होने के पहले 13 अक्तूबर चतुर्थी को 4.50 बजे से वृद्धत्वाद दोष लग जाएगा। इसके चलते 13 अक्तूबर से ही मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। शुक्र उदय होने के बाद 13 नवंबर को अपराह्न चार बजे गुरु अस्त हो जाएंगे। जिनका उदय सात दिसंबर को सुबह 10.15 बजे होगा। गुरु का वृद्धत्व दोष 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। इस तरह 13 अक्तूबर से सात नवंबर तक लेकर सात दिसंबर 2018 तक शादी, विवाह, मुंडन, अन्नप्रासन, गृह प्रवेश समेत कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

पं. रामदेव शास्त्री का कहना है कि वैसे तो लोगों का मानना है कि नवरात्र का समय सबसे पवित्र और शुभ समय होता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त पूछने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन किसी गृह शुक्र अस्त होने के दौरान मांगलिक कार्यों का निषेध है। नवरात्र के दौरान ही 13 अक्तूबर से शुक्र अस्त होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उसके बाद गुरु के अस्त होने से सात दिसंबर तक कोई मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. रामदेव शास्त्री का कहना है कि दिसंबर माह में 10, 14, और 15 दिसंबर को विवाह के केवल तीन शुभ मुहूर्त है। इसके बाद भी शादी विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस तरह 2018 में केवल तीन दिन शहनाइयां बजेंगी। हालांकि 17 जनवरी से 14 मार्च तक लगातार विवाह के मुहूर्त हैं।

जिन लोगों ने अक्तूबर और नवंबर माह में शादी आदि मांगलिक कार्य करने की योजना बना रखी थी उन्हें अभी करीब 50 दिन और इंतजार करना होगा। 10 दिसंबर से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे वह भी सिर्फ तीन दिन के लिए। उन्होंने कहा कि कि शुभकार्य शुभ महूर्त में ही करने से फलीभूत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed