{"_id":"5b5770434f1c1be94b8b69ba","slug":"41532457027-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की प्रतिभाओं को पहचान देगा मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की प्रतिभाओं को पहचान देगा मंत्र
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालय की प्रतिभाओं को पहचान देगा मंत्र
विश्वविद्यालय से वर्ष में दो बार निकलेगा ई-न्यूज लेटर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को अब विश्वविद्यालय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। यह प्रतिभाएं विश्वविद्यालय से एक वर्ष में दो बार प्रकाशित होने वाले ई-न्यूजलेटर मंत्र के जरिए सामने आएंगी। इस ई-न्यूज लेटर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली गतिविधियों का प्रकाशन किया जाएगा।
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने चालू शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में हो रही शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ई-न्यूजलेटर मंत्र प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। यह न्यूजलेटर सत्र में दो बार जुलाई और जनवरी में अंग्रेजी माध्यम से प्रकाशित होगा। न्यूजलेटर के समन्वयक डॉ. सुधांशु राय ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को पत्र लिखकर कॉलेजों की गतिविधियों का विवरण ई मेल के जरिए मांगा है।
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि इस न्यूज लेटर में महाविद्यालयों से संबंधित अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, रचनात्मक, स्टूडेंट कॅरियर, सामाजिक सरोकार, उपलब्धियां और एवार्ड, लेख, रिसर्च और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और फोटोग्राफ प्रकाशित किए जाएंगे। जिला, राज्य विश्वविद्यालय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी उकेरा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस न्यूज लेटर के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने केे लिए उनके अधिकतम 200 शब्दों तक के उत्कृष्ट लेख भी प्रकाशित किए जाएंगे। लखीमपुर खीरी जिले के भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय और युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्यों से संबंधित सामग्री भेज दी है। इस सामग्री में महाविद्यालयों की अकादिमक और सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।