फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   River turn create panic among farmers

नदी का घटा जलस्तर, अब कटान किया शुरू, बढ़ी बैचेनी

Wed, 04 Jul 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
River turn create panic among farmers
sharda river
शारदा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अब नरम रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। शारदा नदी देर रात से घटनी शुरू हुई है, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। घटते जलस्तर से कटान का खतरा बढ़ा है साथ ही नदी ने कटान करना शुरू भी कर दिया है। जिससे ग्रामीणों की बैचेनी बढ़ी हुई है। नदी ने मेलाघाट, श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर आदि गांवों में भू-कटान शुरू कर दिया है। साथ ही भीरा इलाके में नदी ने खेतिहर जमीनों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इलाके के साथ ही पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया था। जिसको देखते हुए बाढ़ के आने की संभावनाएं बढ़ गई थीं, लेकिन बीती रात से शारदा का जलस्तर बारिश न होने की वजह से घटना शुरू हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे शारदा नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान ऊपर बह रही है, जिससे अब नदी ने कटान करना शुरू कर दिया है। भीरा क्षेत्र के मझौरा, मटैहिया, बोझवा, दौलतापुर, कचनारा, इमलिया फार्म में खेतिहर जमीनों में नदी का पानी भर गया है और नदी तेजी से भूकटान करने लगी है। जिससे ग्रामीणों में बैचेनी के साथ ही हड़कंप मचा हुआ है। श्रीनगर गांव के चंद्रभाल, सुग्रीव, श्याम सुंदर के पक्के बने मकानों की तरफ नदी का रुख हो गया है जिससे वह काफी परेशान हैं। हालांकि नदी ने अभी इलाके का रुख नहीं किया है। लेकिन अतरिया क्रासिंग के पास मेलाघाट जाने वाली रोड पर पुलिया के पास हल्का पानी चलने लगा है। जिससे रोड किनारे रह रहे लोगों के यहां जलभराव हो गया है। नदी का विकराल रूप देखते हुए अभी भी ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है। उधर, तहसील प्रशासन ने भी बाढ़ जैसी विभाषिका से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नयापुरवा में तेजी से हो रहा कटान, ग्रामीणों में हड़कंप
शारदा के निशाने पर वैसे तो दर्जनों गांव हैं, लेकिन कस्बे के मजरा नयापुरवा गांव के वजूद को मिटाने पर नदी पूरी तरह से तुली हुई है। यहां पर करीब सौ से ऊपर घर हैं जिनकी जीविका खेती व मजदूरी ही है। शारदा नदी ने जहां गांव के बीचोंबीच बड़ा नाला बनाकर गांव को दो हिस्सों में बांट दिया वहीं गांव के पूरब व दक्षिण में नदी तेजी से कटान कर रही है। यह कटान लगभग दो दिनों से जारी है। जिससे ग्रामीण घरों का सामान भी समेटने लगे हैं। जान जोखिम में डालकर भूखे मवेशियों के लिए ग्रामीण नाव से नदी पारकर चारा लादकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन स उनको कोई सहायता नहीं मिल रही है। जिससे उनको निघासन रोड तक आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed