{"_id":"5b240a8f4f1c1bb51e8b61a3","slug":"41529088655-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुए चांद के दीदार, लोगों ने मनाई खुशियां, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुए चांद के दीदार, लोगों ने मनाई खुशियां, ईद आज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
eid 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम चांद के दीदार हो गए, अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। इस बात की तस्दीक जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इशहाक ने की है। उधर अंजुमन इस्लामिया वक्फ के सेक्रेटरी रिजवान रसीद ने बताया कि शनिवार को शहर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुकर्रर वक्त पर नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चांद का दीदार करने के लिए लोग घरों और मस्जिदों की छतों पर जमा हो गए। चांद दिखते ही लोग खुशी से झूम उठे। चांद दिखने पर लोगों ने पटाखे दाग कर खुशी का इजहार किया। चांद दिखने के साथ ही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गईं। बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने सिवईंयां, सूतफेनी और मिठाइयां खरीदी। इसके साथ कपड़ों, जूतों, चूड़ियों और आर्टिफीशियल ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ रही। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।