फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा की लाइफ लाइन सुहेली को मिलेगा नया जीवन

दुधवा की लाइफ लाइन सुहेली को मिलेगा नया जीवन

Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दुधवा की लाइफ लाइन सुहेली को मिलेगा नया जीवन
13एलकेएच 11
विज्ञापन



दुधवा की लाइफ लाइन सुहेली नदी को मिलेगा नया जीवन
सिल्ट सफाई कराकर पुराने स्वरूप में लाने की होगी कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क की लाइफ लाइन कही जाने वाली सुहेली नदी को जल्दी ही नया जीवन मिल सकता है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने की कवायद चल रही है। टाइगर रिजर्व के नवागत फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुहेली नदी में भारी मात्रा में सिल्ट जमा है। इससे यह न केवल उथली हो गई है बल्कि बहाव का रास्ता भी बदल गया है। चूंकि सुहेली नदी दुधवा नेशनल पार्क के हजारों वन्यजीवों की प्सास बुझाती है, इसलिए सिल्ट सफाई बहुत जरूरी हो चुकी है। उम्मीद है सफाई के बाद नदी अपने पुराने स्वरूप में आ जाएगी। इसके लिए 21 जून को एक हाइड्रोलॅाजिस्ट भी दुधवा आ रहे हैं।
फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के चयन की नियमावली बनाकर दुधवा टाइगर रिजर्व स्तर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान यहां पीएसी से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाघों के संरक्षण और संवर्धन के साथ अन्य वन्यजीवों के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में घास के मैदान और जलाशयों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वनापराध रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। फील्ड डायरेक्टर ने स्वीकार किया कि दुधवा टाइगर रिजर्व अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण यहां संगठित वनापराध होते हैं। इन अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जंगल गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन बाघ और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। फाउंडेशन का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया पूरी करके इसे आकार दिया जाएगा। इससे दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ संरक्षण और दूसरे वन्यजीवों के संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed