{"_id":"5b1a74e84f1c1bf96e8b7196","slug":"41528460520-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे अधिक दलित और मुस्लिमों को दिए गए गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे अधिक दलित और मुस्लिमों को दिए गए गैस कनेक्शन
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
08एलकेएच 201
सबसे अधिक दलित और मुस्लिमों को दिए गए गैस कनेक्शन
गोला गोकर्णनाथ। भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने कहा है कि विरोधी पार्टियां भाजपा पर दलित और मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं, जबकि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ इसी समाज को मिला है।
कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ककलापुर के गांव कुंवरपुर माफी में ग्राम स्वराज अभियान के तहत लगाई गई रात्रि चौपाल के मुख्य अतिथि अरविंद गिरि विधायक ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की योजना है। पात्र व्यक्तियों के नाम और योजनाओं की सूची विद्यालय पर चस्पा कराई जाएगी। इस सरकार में जितनी बिजली मिल रही है। वह पिछले 10 वर्षों में भी नहीं मिली। इस वर्ष निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया, अगले वर्ष 501 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का उनका लक्ष्य है। उज्ज्वला योजना में सबसे ज्यादा गरीब, दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
चौपाल में नायब तहसीलदार विकास धर दुबे और खंड विकास अधिकारी बालकराम गौतम ने ब्लॉक की बीमा, ऋण मोचन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नि:शुल्क बोरिंग आदि की जानकारी दी।इस दौरान रामस्वरूप वर्मा, हरद्वारीलाल वर्मा, सुरेश वर्मा, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा की चौपाल में नहीं पहुंचे कई अफसर
जंगबहादुरगंज। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों संग ग्राम पंचायत जमिरहा में चौपाल लगाई। चौपाल में विद्युत, आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे चौपाल महज खानापूरी बनकर रह गई। भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। चौपाल में प्रधान सुशील गुप्ता, अखिलेश त्रिवेदी, राजस्व निरीक्षक अच्छन आदि शामिल रहे।