{"_id":"5ac236ed4f1c1bd6618b5046","slug":"41522677485-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का हुआ आगाज
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड---6
02 एलकेएच 5,6,7
02एलकेएच403, 404
अस्वच्छता ही है बीमारियों की जड़
विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा की शुरूआत करते हुए बोले डीएम
- 16 अप्रैल तक चलेगा पखवाड़ा, महिला अस्पताल में खीरी सांसद ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
बच्चों को जेई और एईएस से बचाने के लिए सोमवार से 15 दिवसीय विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत हुई। इसका उद्घाटन खीरी सांसद ने किया। पखवाड़े में एक से 15 साल तक के छूटे बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आशा संगिनियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांसद ने टीकाकरण का उद्घाटन महिला अस्पताल में और स्वच्छता से सिद्घि कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ कार्यालय में किया। वहीं आशा संगनियों को साइकिल भी वितरित की गई।
महिला अस्पताल में एक बच्चे को जेई का टीका लगवाकर अभियान की शुरूआत हुई। सांसद अजय मिश्र टेनी ने महिलाओं को बच्चों को नियमित टीकाकरण करवाने कि लिए प्रेरित किया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर स्वच्छता से सिद्धि कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आशा संगिनी को ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए जागरूक करने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर फरधान, फूलबेहड़ एवं नकहा ब्लॉक की 28 संगिनियों को साइकिल दी गई।
इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पखवाड़े का उद्देश्य जेई के कारकों को खत्म करना है। इसके लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। कहा, सफाई से ही कई बीमारियों से छुटकारा संभव है। सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने बताया कि 157 आशा संगिनियों को साइकिल दी जानी है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े में ब्लॉक के चिन्हित गांवों में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जाएगी। इस दौरान सीएमएस डॉ. अरूण कुमार गौतम, सीएमएस महिला डॉ. मीरा वर्मा, एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खमरिया। सीएचसी में जेई टीकाकरण अभियान का उद्घाटन प्रधान पति जगदीश चंद्र शुक्ला ने किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीके स्नेही ने बताया कि दिमागी बुखार से बच्चों को बचाने के लिए 19 टीमें बनाई गई हैं। लक्षित 4197 बच्चों को टीका लगाने के लिए 231 आंगनबाड़ी और 228 आशाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रवि अवस्थी, डॉ. वामिक कमर, योग प्रशिक्षक डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। स्थानीय सीएचसी में दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक शुरू हो रहे टीकाकरण, हैंडवॉस व स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। चेयरमैन महमूद हुसैन खां, ईओ, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीपी त्रिपाठी की अगुवाई में परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक ने मौजूद आशाओं, एएनम व अन्य कर्मचारियों को टीकाकरण, स्वच्छता व हैंडवॉस से संबंधित विभिन्न जानकारियां देते हुए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने की बात कही। यहां प्रबंधक शिवकांत तिवारी, प्रधानाचार्य एकता तिवारी, सुमित तिवारी, रूकसार बानो, साक्षी अस्थाना, कंचन मिश्रा, हिना आजमी, किरनलता, रजनी मिश्रा, रुखसाना, सुशीला आदि स्टाफ मौजूद रहा।