फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब धनगढ़ी से काठमांडू के लिए रात में उड़ान भरेगा विमान

अब धनगढ़ी से काठमांडू के लिए रात में उड़ान भरेगा विमान

Mon, 26 Mar 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अब धनगढ़ी से काठमांडू के लिए रात में उड़ान भरेगा विमान
धनगढ़ी (नेपाल)।
विज्ञापन

धनगढ़ी के गेटा एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए शनिवार से बुद्ध एयर की रात्रि सेवा शुरू कर दी गई है। इससे धनगढ़ी से काठमांडू के लिए शुरू हुई सेवा से जहां नेपाली नागरिकों को सुविधा होगी। वहीं, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाले भारतीय सैलानियों को भी खासी आसानी हो जाएगी।

बता दें कि नेपाल के कैलाली जिला धनगढ़ी से मात्र पांच किमी दूर बने गेटा एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए दिन में पांच फ्लाइटें उड़ान भरा करती थीं। अब धनगढ़ी के गेटा विमानस्थल से रात्रिकालीन सेवा भी शुरू हो गई है। गेटा विमानस्थल के प्रमुख छवि सिंह ठकुल्ला ने बताया कि अब तक दूरी सूचक यंत्र न लगा होने से पांच हजार विजीबिलिटी कम होने पर उड़ान रद्द हो जाती थी, जिसके कारण रात्रि में उड़ान नहीं हो पाती थी। अब बुद्ध एयर ने ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम लगाया है, जिससे रात में भी उड़ानें भरी जा सकेंगी। शनिवार को शाम सात बजकर 15 मिनट पर काठमांडू के लिए रात्रिकालीन पहली उड़ान भरी गई। रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू हो जाने से नेपाली नागरिकों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाले भारतीयों को भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed