{"_id":"5a938d6c4f1c1bd04b8b7c75","slug":"41519619436-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिया तालुके अमेठी गांव के पास मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिया तालुके अमेठी गांव के पास मिला तेंदुए का शव
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा। बहराइच से सटे धौरहरा वन रेंज अंतर्गत गुलरिया गांव में जंगल किनारे स्थित एक खेत में तेंदुए का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तीन डाक्टरों के पैनल ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया है। धौरहरा रेंजर इसे स्वाभाविक मौत बता रहे हैं।
धौरहरा वन क्षेत्र के गांव गुलरिया तालुके अमेठी निवासी परवन के खेत में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना पर रेंजर आरके दीक्षित, वन दरोगा हरीश श्रीवास्तव, आलोक मणि तिवारी समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। रेंजर ने इसकी सूचना डीएफओ डॉ. अनिल पटेल को दी। वन विभाग की टीम तेंदुए का शव को कब्जे में लेकर रेंज आफिस लाई। जहां डीएफओ की मौजूदगी में तीन डाक्टरों के पैनल डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राजेन्द्र कुमार ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
रेंजर आरके दीक्षित ने बताया कि तेंदुआ की उम्र करीब चार साल है शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत प्रतीत होती है। विसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।