फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, हाइवे जाम किया

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, हाइवे जाम किया

Sun, 31 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, हाइवे जाम किया
हादसा - फोटो : अमर उजाला
महेवागंज खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में भीरा हाइवे पर खेतैसा मोड़ के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे घर वालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार वाले रात में ही शव घर ले आए। उसके बाद रविवार दोपहर परिवार वालों ने शव भीरा हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह ने मुआवजा और चालक पर कड़ी कार्रवाई का आश्वसन दिया तब लोग शांत हुए। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

खेतौसा निवासी ब्रह्मादिन का पुत्र रिंकू शनिवार शाम करीब सात बजे बन्नी गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच वह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बोलेरो का पीछा भी किया। इस पर बोलेरो चालक वाहन को छोड़ा कर भाग निकला। सूचना मिलने पर रिंकू के परिवार वाले भी पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रात में ही परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आए। घटना से नाराज रविवार की दोपहर परिवार वालों ने शव भीरा हाईवे पर रख दिया और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची फरधान पुलिस ने शव उठवाने की कोशिश की तो लोग भड़क उठे। इससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। गुस्साए गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाइवे पर जाम से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फूलबेहड़, सुंदरवल, महेवागंज और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर बुला ली गई, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की एक न सुनी। बाद में एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह और सीओ सिटी आरके वर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया बुझा कर मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उसके बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed