फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेहतर खेती करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित

बेहतर खेती करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित

Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बेहतर खेती करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित
सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान सम्मान दिवस के तौर पर मनाया गया, जिसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनके प्रयासों से ही नहरों की पटरी पर सामान्य लोगों को चलने का अधिकार मिला था। उनके कार्यकाल में चकबंदी अधिनियम पेश किया गया और किसानों के उत्पादन के मूल्यांकन के लिए कृषि मंडी की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में बेहतर तरीके से खेती कर अधिक उत्पादन करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छाउछ स्थित कृषि भवन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विशिष्ट अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी, विधायक सदर योगेश वर्मा और डीएम शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कृषि विभाग के आठ, गन्ना विभाग के आठ, उद्यान विभाग के आठ, पशुपालन विभाग के आठ किसानों (कुल 32) को प्रथम पुरस्कार (सात हजार रुपये) और द्वितीय पुरस्कार (पांच हजार रुपये) प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने कहा कि इससे प्रोत्साहित होकर अन्य किसान भी अच्छी खेती करेंगे, जिससे आने वाले वर्षों में उन्हें भी सम्मानित किया जा सकेगा। अतिथियों ने सभी 32 किसानों को शॉल, धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि किसी भी दशा में किसानों को उपेक्षित नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी एसके पांडेय, प्रमोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टीके तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। उधर, राजापुर मंडी समिति के सभागार में मंडी सचिव संतोष कुमार वर्मा ने छह किसानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर निरीक्षक विनोद कुमार समेत आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed