फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सेठ घाट की सफाई को फावड़ा लेकर जुटे विधायक

सेठ घाट की सफाई को फावड़ा लेकर जुटे विधायक

Mon, 23 Oct 2017 07:58 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
सेठ घाट की सफाई को फावड़ा लेकर जुटे  विधायक

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
मंगलवार से शुरू हो रहे छठपर्व को लेकर सदर विधायक सोमवार को स्वयं सेठघाट पर लगी गंदगी की सफाई करने के लिए पहुंच गए। विधायक फावड़ा लेकर जुटे तो इसी बीच पहुंचे एसडीएम सदर और ईओ ने भी सेठघाट में सफाई की। इसके बाद जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया। पूर्वांचल की महिलाएं नहाय खाय से आज छठपर्व पूजा शुरू करेंगी।
छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को सेठघाट पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा ने वहां पर गंदगी देखकर नाराजगी जताई थी और सोमवार को स्वयं घाट की सफाई करने का ऐलान किया था। सोमवार सुबह वह घाट पहुंच गए और सफाई करनी शुरू कर दी। विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही ईओ अखिलेश त्रिपाठी और एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह ने भी वहां जाकर सफाई में सहयोग किया, हालांकि पीछे से पालिका के सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्वांचल में मुख्य रूप से मनाया जाने वाला छठ पर्व मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। पहले दिन छठ व्रत करने वाली महिलाएं श्द्ध रूप से बनाई गई लौकी की सब्जी, चावल एवं चने की दाल खाकर व्रत की शुरुआत करेंगी। छठ के मद्देनजर गुलरिया चीनी मिल कालोनी में तैयारियां जोरों से शरू हो गईं हैं, इसके अलावा वनटांगिया बस्ती में शारदा नदी के किनारे बसे पूर्वांचल के लोगों के बीच भी यह त्यौहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल कॉलोनी में छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। चीनी मिल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनिवास कापरी ने बताया कि कालोनी में छठ पूजा की तैयारी हो गई है। पूजा के लिए कुंड का निर्माण व उसकी साफ-सफाई कराई जा रही है। कई सालों से व्रत रख रहीं पूनम चौहान ने बताया कि मंगलवार से छठ माई का पूजन शुरू होगा, जिसमें पहले दिन नहाय-खाय होगा, इसमें व्रती महिलाएं लौकी की सब्जी, चने की दाल व चावल ग्रहण करेंगी।

सुरक्षा को लेकर मौजूद रहेगी वन विभाग की टीम
सफाई के दौरान लोगों ने सदर विधायक को उल्ल नदी में मगरमच्छ होने की सूचना दी, जिस पर उन्होंने पूजा के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए पालिका कर्मचारियों सहित वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के लोगों के मौजूद रहने का आश्वासन दिया है।


यह लोग रहे मौजूद
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महामंत्री उमेश शुक्ला, सर्वेश कुमार, सूबेदार सिंह, संजय कुमार, बंटी शुक्ला, अंकुुर शुक्ला, शांतनु तिवारी, पालिका के जितेंद्र सिंह, सर्वेयर अमित सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed