फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मांद में झांक रहा इंसान, बदल रहा बाघों का स्वभाव

मांद में झांक रहा इंसान, बदल रहा बाघों का स्वभाव

Wed, 02 Aug 2017 04:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
मांद में झांक  रहा इंसान, बदल रहा बाघों का स्वभाव

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। बाघों के घर में इंसानी घुसपैठ और दखलंदाजी के चलते बाघ इंसानी आबादी में दस्तक दे रहे हैं। जंगल से सटी भूमि पर हो रही खेती से बाघों के प्राकृतिक आवास में खलल बढ़ रहा है। गन्ने की खेती बाघों के आबादी के पास तक आने में सहायक भी साबित हो रही है। जंगल में जलौनी लकड़ी, झोपड़ी बनाने के लिए फूस और बल्लियों आदि के अलावा बरसात में कटरुआ, धरती के फूल आदि के लिए लोगों की जंगल में आवाजाही रहती है। अब बाघ अपनी मांद में भी सुरक्षित नहीं है। इससे बाघों के हमलों में बढ़ोत्तरी हो रही है।
तराई क्षेत्र में गन्ने की खेती में इजाफा होने से बाघों के जंगल से बाहर निकलने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बाघों के खेतों में आने की घटनाएं अक्सर सर्दियों में बढ़ती थीं लेकिन पिछले दो तीन वर्षों में बाघ हर मौसम में जंगल से बाहर निकलकर इंसानों पर हमलावर हो रहे हैं। पिछले साल जुलाई और अगस्त माह में मैलानी रेंज के ही सुआबोझ, खरेहटा, भरिगवां, छेदीपुर गांवों में बाघों ने एक किशोरी समेत आठ लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज कर लखनऊ चिड़ियाघर भेज दिया गया, जहां वह छेदी सिंह के नाम से अपने गुनाहों की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

इंसेट......
सिकुड़ रहे जंगल, बढ़ रही बाघों की आबादी
राज्य वन्यजीव सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि जंगलों में बढ़ती इंसानी दखलंदाजी से बाघों की प्रकृति में बदलाव आ रहा है। बाघों की आबादी बढ़ रही है अतिक्रमण के कारण जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं। इसके चलते बाघ जंगल से निकलकर खेतों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन......
डीएफओ साउथ अखिलेश पांडेय का मानना है कि खीरी के जंगलों में अनुकूल वातावरण, पर्याप्त भोजन, पानी और सुरक्षा मिलने से बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। वन विभाग की सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद जंगलों में इंसानी घुसपैठ नहीं रुक रही है। इससे बाघ जंगल से बाहर आ रहे हैं। वन विभाग बाघों की बराबर मानीटरिंग कर रहा है।
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed