फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   400 teachers honored

400 शिक्षक हुए सम्मानित

Sat, 05 Sep 2015 12:04 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sat, 05 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
400 teachers honored
छोटी काशी चिल्ड्रेंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा त्रिलोक गिरि नाथ मंदिर परिसर में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में 400 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रांतीय संरक्षक वरुण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश शुक्ल, विशिष्ट अतिथि अवनि कुमार पांडे, बेनीराम अंजान, रामकृष्ण मिश्र, काशी विश्वनाथ तिवारी, शकील अहमद, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने डॉ. सर्व पल्लीराधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

समारोह में बीडी वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर नगर विभूति के सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक ने मार्गदर्शक बनकर समाज को दिशा और दशा दी है। संचालन महेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरस्वती त्रिवेदी, रामचंद्र मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, रामचंद्र वर्मा, संजीव दीक्षित, विमलेश मिश्र, अभिषेक मिश्र, रोहित गुप्ता, फैयाज अली, बृजकिशोर शाह, आकाश तिवारी, तेजपाल शर्मा, प्रमोद गुप्ता, राजेश पांडे, संदीप कुमार, रवि कश्यप, शिव कुमार वर्मा, सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में प्रबंधतंत्र के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया है।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवननाथ पुरवार एवं कोषाध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और रोली अक्षत द्वारा आचार्यों को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष ने प्रधानाचार्य मोहन कुमार तायल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विद्यालय कामिनी वर्मा, दीक्षा, स्मर्णिका यादव, अर्पिता गोस्वामी तथा विद्यालय के आचार्य सदीप सिंह, चन्द्र कुमार गुप्ता, विपिन कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त आचार्य मौजूद रहे।
नगर के लक्ष्मनयती स्थित राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक अरविंद गिरि की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत कुमार बाजपेयी ने दीप जलाकर किया।

एकेडमी डायरेक्टर सीएम राव ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक भारती भारद्वाज, शिवाली गुप्ता, रेजिना त्रिवेदी, सोनी, बंदना, अमरजीत, राखी, स्कन्द, शिवसागर, आशीष, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्रीन फील्ड एकेडमी में विद्यार्थियों ने केक काटकर डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन मनाया। सरस्वती शिक्षा मंदिर, सिल्वर सिटी एकेडमी, मां शारदे विद्या मंदिर, नवोदय इंटर कालेज, श्री दुर्गा विद्या मंदिर, जीवनलाल कमला देवी कन्या डिग्री कालेज में भी जन्मदिन मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed