फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   400 candidates arrived in search of jobs, 110 were selected

Lakhimpur Kheri News: नौकरी की तलाश में पहुंचे 400 अभ्यर्थी, 110 का चयन

Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
400 candidates arrived in search of jobs, 110 were selected
बेलरायां। गांधी इंटर कॉलेज के 51वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में 400 अभ्यर्थी पहुंचे। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इनमें से 110 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री अभय प्रताप नारायण सिंह, कॉलेज प्रबंधक राजेश अग्रवाल, अजय गुप्ता और संतरा देवी अग्रवाल ने किया। मेले में फ्लिपकार्ट, एप्पल, अमेजन, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, एनबीसी, पीएसएन, डिक्सन, सीआईईएल एचआर और फॉक्सकॉन समेत 21 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। दर्जा राज्यमंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन कर कंपनी प्रतिनिधियों से अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 400 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। इनमें से 110 का चयन हुआ है। प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि रांची की राइडर और पीएसएन कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी भर्ती के संबंध में बातचीत की गई है। इन कंपनियों में अभ्यर्थियों के आवेदन जमा कर ऑनलाइन इंटरव्यू के जरिये चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांधी प्राइमरी विद्यालय की प्रबंधक संतरा देवी अग्रवाल, प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा, जेपी वर्मा, विनीत मिश्र, नवीन त्रिवेदी, अंकित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed