फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   40 thousand voters reduced within 21 months

21 माह के अंदर घट गए 40 हजार मतदाता

Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 thousand voters reduced within 21 months
पुरुष मतदाताओं में 16464 तो महिला मतदाताओं में 23347 की आई कमी
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से हुई मृत्युदर में बढ़ोतरी भी घटते मतदाताओं का एक कारण
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से करीब दो साल के अंदर 31 दिसंबर 2020 तक जिले के मतदाताओं की संख्या में लगभग 40 हजार की कमी आई है। जिले के चुनावी इतिहास में शायद यह पहली बार है जब मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय कम हुई है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कुल 2733973 मतदाता थे, जो 31 दिसंबर 2020 तक घटकर 2694162 रह गए।
आबादी बढ़ने के साथ ही जिले में मतदाताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने के बजाय 39811 की कमी आई है। वर्ष 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, उस समय जिले में कुल 2733973 वोटर थे। जबकि 31 दिसंबर 2020 तक तैयार की गई मतदाता सूची में इनकी संख्या घटकर 2694162 रह गई है। इस तरह 21 महीने के अंदर मतदाताओं की संख्या 39811 कम हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1465258 थी जो दिसंबर 2020 में घटकर 1448794 रह गई। इस तरह पुरुष मतदाताओं में 16464 वोटरों की कमी आई है। इसी तरह महिला मतदाताओं में 23347 की कमी आई है। वर्ष 2019 में कुल 1268637 महिला मतदाता थीं जो दिसंबर 2020 तक घटकर 1245290 रह गई हैं, जबकि थर्ड जेंडर के मतदाताओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 78 थी जो दिसंबर 2020 के अंत तक बढ़कर 84 हो गई है। इस तरह किन्नर मतदाताओं की संख्या में छह की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या में आई कमी के पीछे वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण और अन्य कारणों से हुई मृत्युदर में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम शुरू हो रहा है, जिसमें एक जनवरी 2022 तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ने से जनवरी 2022 तक मतदाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

महिला मतदाताओं की संख्या में गिरावट आश्चर्यजनक
पिछले 21 माह के अंदर जिले में मतदाताओं की संख्या में जो कमी आई है, उनमें सबसे ज्यादा कमी महिलाओं की संख्या में दर्ज की गई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या 1268637 थी, जो दिसंबर 2020 तक घटकर 1245290 रह गई। इस तरह महिला मतदाताओं की संख्या में 23347 की कमी आई है। यह घटोतरी पुरुषों के मुकाबले 6883 अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed