{"_id":"61fc37270428204af86d30e6","slug":"40-candidates-filed-nomination-on-the-last-day-of-nomination-lakhimpur-news-bly4743657121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के आखिरी दिन 40 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के आखिरी दिन 40 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
नामांकन कराने जाते प्रत्याशी।
आठ विधानसभा में कुल 87 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
लखीमपुर खीरी। आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों को तांता लगा रहा। प्रमुख दलों के अलावा निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशियों की भरमार रही। शाम तक कुल 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें निघासन विधानसभा में तीन, श्रीनगर में छह, पलिया में दो, कस्ता में छह, गोला में पांच, सदर में सात, धौरहरा में सात, मोहम्मदी विधानसभा में चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पलिया विधानसभा से लोक जन संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी आदेश कुमार, राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी से प्रत्याशी रामलखन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। निघासन विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरीश वर्मा, जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कमरूल हुदा और निर्दलीय चंद्र प्रताप ने नामांकन कराया है। धौरहरा विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्री देवी, शिवसेना प्रत्याशी मूलेंद्र कुमार अवस्थी, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार, सर्वधर्म पार्टी प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार, आदर्श जनता पार्टी प्रत्याशी अरविंद कुमार, भारतीय सुभाष सेना प्रत्याशी शीतल प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा की मीरा बानो, निर्दलीय परमेश्वर दीन, आजाद समाज पार्टी से सटल्लु राम, शिवसेना के ज्ञान प्रकाश गौतम, आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार, निर्दलीय चंद्रभान ने अपना नामांकन कराया। कस्ता विधानसभा से कांग्रेस से राधेश्याम भार्गव, बसपा से हेमवती देवी, जनता रक्षक पार्टी से जसकरन राज, उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी के गया दत्त, निर्दलीय लव कुश व जगदीश प्रसाद ने अपना नामांकन कराया।
गोला विधानसभा से सर्व धर्म पार्टी के प्रताप सिंह, आजाद समाज पार्टी से लालता प्रसाद, राष्ट्रीय समाज पक्ष से श्रीकांत वर्मा, भारतीय सुभाष सेना के गया प्रसाद, लोक जनसंघर्ष पार्टी से रामसेवक ने नामांकन कराया। लखीमपुर विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से महंत संतोष कुमार दास, पीस पार्टी से अशरफ अली, भारतीय स्वाभिमान पार्टी से नवल किशोर, ऑल इंडिया मजलिस ए इंतेहादुल मुश्लिमीन से उस्मान सिद्दीकी, भारतीय सुभाष सेना से लालजी, सर्व धर्म पार्टी से मुमताज एवं निर्दलीय आशीष बाजपेई ने नामांकन कराया है। मोहम्मदी विधानसभा से निर्दलीय रूपराम, जन अधिकार पार्टी से योगेंद्र कुशवाहा, निर्दलीय विजेंद्र सिंह, शिवसेना के प्रशांत द्विवेदी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, सात को नाम वापसी
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात फरवरी 2022 को इच्छुक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद विधानसभावार प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी, जिसके बाद जिला प्रशासन 23 फरवरी 2022 को मतदान कराने की तैयारी में जुटेगा। इस बार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के बाद ईवीएम को राजापुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में लॉक करके कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा, जिसके बाद 10 मार्च 2022 को मतगणना कराई जाएगी।
विधानसभावार दाखिल हुए कुल नामांकन पत्र
पलिया 08
निघासन 07
श्रीनगर 12
लखीमपुर सदर 16
गोला 13
मोहम्मदी 12
कस्ता 08
धौरहरा 11