फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   37 infected and found, carelessness is not stopping

37 संक्रमित और मिले, नहीं थम रही लापरवाही

Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
37 infected and found, carelessness is not stopping
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में फिर 37 संक्रमित मिले हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय एवं सीएचसी गोला के स्वास्थ्य कर्मी सहित एसएसबी के दो जवान पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक युवक की मौत होना बताया जाता है।
विज्ञापन

सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 1374 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें 13 पॉजिटिव और 1361 लोग निगेटिव मिले। वहीं एंटीजन जांच में 19 एवं निजी लैब की रिपोर्ट में पांच लोग संक्रमित मिले। इससे इन 11 दिन में ही जिले में संक्रमितों की संख्या 129 हो गई। हालांकि इनमें पांच लोगों के स्वस्थ हो जाने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 123 है। रानीगंज निवासी एक युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे केस, फिर भी लापरवाही
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बावजूद लोग बेपरवाह है। घर से निकलकर लोग लापरवाही से बाजार में घूम रहे हैं। न तो अपने आप मास्क लाग रहे हैं और न ही बच्चों के। जबकि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। ऐसे में बच्चों में मामले लापरवाही बरतना परेशानी कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed