फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   355 students appeared for the semester exams on the first day

Lakhimpur Kheri News: पहले दिन सेमेस्टर परीक्षाओं में 355 छात्र-छात्राएं बैठे

Tue, 17 Dec 2024 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
355 students appeared for the semester exams on the first day
लखीमपुर खीरी। स्थानीय वाईडी काॅलेज के अलावा अन्य काॅलेजों में सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। पहले दिन मंगलवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षाओं में कोई भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक संपन्न हुई, जबकि तीसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से शाम 4:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

वाईडी काॅलेज के प्राचार्य हेमंत पाल ने बताया कि मंगलवार को अलग-अलग कक्षाओं की परीक्षाएं हुईं। पहली पाली की परीक्षा में 300, जबकि तीसरी पाली की परीक्षा में 55 परीक्षार्थी बैठे। बताया कि पहली पाली में बीकॉम और बीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई, वहीं तीसरी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन

काॅलेज में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जामा तलाशी ली गई। उधर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में दो महिला प्रोफेसर शामिल हैं। परीक्षा के पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed