फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   35 lakh cheated in the name of getting job

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 35 लाख की ठगी का आरोप

Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
35 lakh cheated in the name of getting job
लखीमपुर खीरी। एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 35 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुखजीत सिंह, विकास मिश्रा आदि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मई 2019 में अमर विहार कालोनी निवासी महिला से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

उसने सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव ओझियापुर निवासी व्यक्ति से मुलाकात कराई। दोनों लोगों ने अपनी ऊंची पहुंच होने का हवाला देते हुए एफसीआई में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए पांच लोगों से सात लाख रुपये के हिसाब 35 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी ट्रेनिंग लेटर देकर हरियाणा के बरवाला एफसीआई गोदाम पर ट्रेनिंग के लिए भेजा, वहां से उन्हें पंजाब के सुनाम भेजा गया। ट्रेनिंग के दौरान शक होने पर पूछतांछ करने पर आरोपियों ने जल्द नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन दिया। इसके बाद तीन सालों से रुपये वापस लेने के लिए आरोपियों के पीछे दौड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक रुपये वापस नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामला कई साल पुराना है। तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed