{"_id":"6a455229301f2c66d906eed5","slug":"35-additional-buses-were-called-from-gola-depot-for-tet-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178810-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टीईटी के लिए गोला डिपो से मंगाई गईं 35 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टीईटी के लिए गोला डिपो से मंगाई गईं 35 अतिरिक्त बसें
Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गोला डिपो से 35 अतिरिक्त बसें मंगाई गई हैं। परीक्षा के मद्देनजर चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
जिले के 15 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक टीईटी होगी। तीन दिन चलने वाली परीक्षा में 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों से लखीमपुर पहुंचेंगे।
लखीमपुर डिपो के पास 100 बसें हैं, जिनमें 15 निगम और 85 अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसें अपने निर्धारित मार्गों पर संचालित होंगी, जबकि निगम की बसें आवश्यकता के अनुसार लगाई जाएंगी। गोला डिपो से 35 बसें मंगाई गई हैं, जिनका संचालन बुधवार शाम से शुरू हो गया। बसों का संचालन रोडवेज स्टाफ के साथ गोविंद चौक से भी कराया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि 35 बसें भेज दी गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर और बसें भी भेजी जाएंगी।