फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   343 infected and found

343 संक्रमित और मिले

Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
343 infected and found
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 343 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 11 बच्चे, 50 किशोर, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या जिले में 1,742 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 193 संक्रमित मिली थे, लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में 343 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। संक्रमित मिलने वालों में सर्वाधिक लोग 31 से 60 साल की उम्र के बीच के हैं। शुक्रवार को एक साथ इतने अधिक केस आने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है। विभागीय लोग लगातार बढ़ रहे केसों के पीछे लोगों की लापरवाही मान रहे है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 1324 पहुंच गई है। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। करीब 800 संक्रमित स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेट है। वहीं कोविड अस्पताल में 19 संक्रमित मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड के मामले बढ़ रहे है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। जिलेवासियों से अपील है कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। वैक्सीनेशन करवाने में लापरवाही न बरतें। दोनों डोज समय पर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed