फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   3403 nutrition mission launched today to encourage centers

3403 केंद्रों पर हौसला पोषण मिशन का शुभारंभ आज

Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
3403 nutrition mission launched today to encourage centers
sd - फोटो : Getty Images
154 सेक्टर प्रभारियों की रहेगी निगरानी
विज्ञापन

अति कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लाभ 
देशी घी, दूध, दही और फल का होगा वितरण

हौसला पोषण मिशन का बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 3403 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुभारंभ किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत वार 154 सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी में विधिवत योजना का संचालन होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन अतिकुपोषित बच्चों को देशी घी और गर्भवती महिलाओं को दूध या दही दिया जाएगा। इसके अलावा मिड डे मील की तरह गर्म भोजन और फल भी दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि जिले भर में 57200 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 22880 लाभार्थियों का बजट प्राप्त हुआ है। इसी तरह 37519 अतिकुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं, जिनके मुकाबले 26263 लाभार्थियों का बजट मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के 3403 केंद्रों पर छह माह से छह साल तक के अतिकुपोषित बच्चे और गर्भवती महिलाएं लाभान्वित होंगी। बच्चों को 20 ग्राम देशी घी और महिला को 175 मिली दूध या दही दिया जाएगा। 38 जिला स्तरीय अधिकारियों ने 76 ग्राम पंचायतों को गोद ले रखा है, जो दो में से एक ग्राम पंचायत में स्वयं उपस्थित होकर योजना का शुभारंभ कराएंगे। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को दही दिया जाएगा। मिड डे मील के मीनू के मुताबिक खाना बनवाने के लिए प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि खाना खिलाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी वर्कर संभालेंगी। प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गोद लिए गांव सैंधरी में डीएम करेंगे शुभारंभ
लखीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सैंधरी को डीएम आकाश दीप ने गोद ले रखा है, जिसमें उनकी मौजूदगी रहेगी। वहीं सीडीओ अमित सिंह बंसल बिजुआ ब्लाक के दाउदपुर और रामनगर गांव जाएंगे। जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे नकहा ब्लाक के ग्राम चेहमलपुर में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सभी ग्राम पंचायतों में योजना के शुभारंभ के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेष नगर क्षेत्र के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसका शासनादेश प्राप्त हो गया है। 

अखिलेंद्र दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी 

अधूरी तैयारियों के बीच शुरू होगी हौसला पोषण योजना
जंगबहादुर गंज। पसगवां ब्लाक में हौसला पोषण मिशन का शुभारंभ आधी अधूरी तैयारियों के साथ होगा, क्योंकि आंगनवाड़ी वर्कर्स के खातों में धनराशि नहीं आई है। ब्लाक में 255 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिन्हें 212 आंगनबाड़ी वर्कर्स संचालित कर रही हैं। योजना में पंजीकृत 3198 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष  40 फीसदी तथा  अतिकुपोषित बच्चों 2326 के सापेक्ष 70  फीसदी बच्चों को लाभान्वित करने की योजना है। इस योजना में बर्तन खरीदने के लिए 1500 रुपये, बालपेंटिग के लिए 250 रुपये प्रति केंद्र दिए गए हैं। यह धन मिलीभगत के चलते केवल कागजों पर ही खर्च किया गया है। प्रति गर्भवती महिला 18 रुपये, अतिकुपोषित बच्चे पर 13 रुपये प्रतिदिन खर्च होने हैं, लेकिन अब तक आंगनबाड़ी वर्कर्स के खातों में हौसला योजना की धनराशि नहीं आई है। सीडीपीओ मिथिलेश वर्मा ने बताया कि अभी जिन वर्कर्स के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, वह अपने पास से धन खर्च करेंगी। धन आने पर निकाल लेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों में प्रधानों और आंगनबाड़ी वर्कर में विवाद है, जिसे  सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed