फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुकान का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी

दुकान का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी

Tue, 25 Dec 2018 04:51 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। पुलिस से बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात शिवालापुरवा चौराहा के पास एक परचून की दुकान का शटर उखाड़ दिया और उसमें रखे नौ हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के मोहल्ला शिवपुरी बेगमबाग निवासी इरशाद ने बताया कि उनकी परचून की दुकान गढ़ी रोड पर शिवालापुरवा चौराहा के पास स्थित गुलशन के मकान में हैं। सोमवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चले आए। रात में चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया और अंदर घुस गए। सुबह लोगों ने दुकान का शटर उखड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर जब वह दुकान पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अधिकांश सामान गायब था। चौराहा पर हुई चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर महेवागंज चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed